स्कूल में क्रिसमस डे पर संचालक को पीटा:बच्चों के सामने स्कूल में तोड़फोड़, बोले- बच्चों और स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की भी की

नागौर में गुरुवार को क्रिसमस सेलिब्रेशन के दौरान 10 से 15 लोगों ने जमकर तोड़फोड़ की। स्कूल संचालक का आरोप है कि बदमाशों ने बच्चों और स्कूल स्टाफ को धमकाया और धक्का-मुक्की तक की। मामला शहर के कोतवाली थाना इलाके में स्थित सेंट जेवियर्स स्कूल का है। घटना दोपहर 12 बजे की है, जब प्रार्थना सभा चल रही थी। जब ये तोड़फोड़ हुई उस समय स्कूल में करीब 300-400 बच्चे मौजूद थे। स्कूल निदेशक शैतानराम चांगल ने बताया कि घटना के दौरान जब मैं ऑफिस के बाहर आया तो मेरे साथ भी मारपीट की। स्टाफ वालों ने तीन युवकों को पकड़ कमरे में बंद कर दिया था। जब इन तीन लोगों से पूछा कि ये कौन है तो इन्होंने अपने आप को बजरंग दल का कार्यकर्ता बताया। वहीं कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रामनिवास, किशन खोजा और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीसरा व्यक्ति निदेशक बोले-हमें धमकाया, हम बजरंग दल से ये होने नहीं देंगे सेंट जेवियर्स स्कूल के निदेशक शैतानराम ने बताया कि सभी बच्चों को क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए बुलाया था। हम सेलिब्रेशन की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान 10 से 15 लोग आए और तोड़-फोड़ शुरू कर दी। उन्होंने बच्चों और महिला स्टाफ के साथ धक्का-मुक्की करने का भी आरोप लगाते हुए बताया कि इन लोगों ने उनके साथ भी मारपीट की। धक्का-मुक्की में कुछ बच्चे नीचे भी गिर गए थे, हालांकि किसी को चोट नहीं लगी है। हमनें इस मौके पर स्कूल में डेकोरेशन किया हुआ था, जिसे तोड़कर इन लोगों ने बिखेर दिया। यहां तक की टेबल-स्टूल तक फेंके। हमें धमकाया-हम बजरंग दल से आए है और बजरंग दल किसी भी प्रकार की ऐसी गतिविधियां नहीं होने देंगे। स्कूल स्टाफ ने तीनों को पकड़ा, बाकी हुए फरार मामला बढ़ता देख दूसरा स्टाफ भी आ गया और तीन लोगों को हम लोगों ने पकड़ अंदर लेकर आ गए। जबकि बाकी लोग फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद तीनों को थाने लेकर पहुंचे। हमने रिपोर्ट दे दी है। हमारी मांग है कि पुलिस इन्हें गिरफ्तार करे ताकि दूसरी स्कूलों में ये लोग ऐसा न करे। सभी धर्मों के बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं, सभी जाति-धर्म, कोई स्कूल के अंदर भेदभाव नहीं होता है। प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश सचिव ​विनय शर्मा ने बताया कि स्कूल निदेशक शैतानराम के सिर और कान पर चोट आई है। एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। हमारी मांग है कि इन लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। हम कल से निजी स्कूल एसोसिएशन की तरफ से पूरे राजस्थान में इस घटना का विरोध दर्ज कराएंगे। यदि जरूरत हुई तो हाईकोर्ट भी जाएंगे। कोतवाली थाना अधिकारी वेदपाल शिवरान ने बताया कि स्कूल संचालक की तरफ से क्रिसमस डे पर सेलिब्रेशन था। कुछ संगठन के लोग वहां विरोध करने आए थे। इसी दौरान स्कूल संचालक के बाद बहसबाज हो गई थी। तीन लोगों को हिरासत में लिया है। रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *