स्कूल में टीचर का कमरे में शव मिला:छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो स्कूल के कमरे में देखने पर पता चला

अलवर के थानागाजी के किशोरी गांव में संस्कृत स्कूल टीचर का कमरे में शव मिला। अभी टीचर की मौत के कारणों का पता नहीं चला है। स्कूल टीचर छुट्टी के बाद घर नहीं गया तो वापस स्कूल के कमरे में देखने पर पता चला। अब पुलिस परिजनों की रिपोर्ट के अनुसार मामले की जांच करेगी। थानागाजी उपखंड कार्यालय से करीब 30 किलोमीटर किशोरी गांव है। वहां संस्कृत स्कूल के कमरे में टीचर हंसराज जांगिड़ का शव मिला है। ग्रामीणों की सूचना पर थानाधिकारी रामस्वरूप पुलिस जाप्ते के साथ स्कूल में पहुंचे। शव को वहां से लाकर थानागाजी के अस्पताल में रखवाया। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक हंसराज रोजाना की तरह मंगलवार को भी स्कूल आया था। लेकिन छुट्टी के स्कूल से घर नहीं पहुंचा तो काफी तलाश किया गया। वापस स्कूल स्टाफ ने कमरे में देखा तो शव पड़ा मिला। प्रारंभिक तौर पर पता चला कि टीचर हंसराज मानसिक रूप से तनाव में था। जिसका कारण का पता नहीं चला है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से जानकारी लेकर मामले की जांच की जाएगी। फिलहाल शव को अस्पताल में रखवाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *