लुधियाना| सेक्रेड हार्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल का अलंकरण समारोह 12 मई को भव्य उत्साह के साथ आयोजित किया गया, जिसमें डॉ. पूनमप्रीत कौर, एसडीएम (वेस्ट), लुधियाना मुख्य अतिथि रहीं। सत्र 2025-26 के लिए छात्र परिषद का गठन किया गया, जिसमें उत्कर्ष को हेड बॉय और अहाना पंत को हेड गर्ल नियुक्त किया गया, जबकि जूनियर विंग से उद्वव मित्तल और पुष्पजोत कौर ने क्रमशः यह पद संभाला। इस अवसर पर कक्षा 12वीं की छात्रा जपलीन कौर को राष्ट्रीय स्तर पर तीन स्वर्ण पदक जीतने पर सर्वश्रेष्ठ महिला स्केटर के रूप में सम्मानित किया गया। नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बैज और सैश प्रदान किए गए, जिन्होंने विद्यालय की प्रतिष्ठा को बनाए रखने की शपथ ली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समां बांध दिया। मुख्य अतिथि ने वार्षिक पत्रिका ‘एक्सप्रेशन’ का विमोचन भी किया और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में डॉ. पूनमप्रीत कौर को सम्मानित किया गया।


