छतरपुर जिले के बकस्वाला विकासखंड की नवीन प्राथमिक शाला के शिक्षक का स्कूल में शराब पीकर आने का वीडियो शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो मंगलवार दोपहर का बताया जा रहा है। जिसमें शिक्षक भगुंता अहिरवार नशे में धुत होकर पहुंचे। ग्रामीणों के अनुसार, शिक्षक रोजाना नशे की हालत में स्कूल आते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हरकत में आया। बुधवार को बीईओ और बीआरसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिक्षक को सस्पेंड कर दिया। गांव के महेश यादव ने बताया कि स्कूल में शिक्षक शराब पीकर आते हैं बच्चों को कॉलर पकड़ कर बाहर फेंकते हैं मारपीट करते हैं। 80 से 85 हजार रुपए सैलरी ले रही है उन्होंने कहा कि शराब पीने के लिए स्कूल बना है क्या हमने अपनी आंखों से देखा है स्कूल में शराब के क्वार्टर और गिलास रखे हुए हैं। बच्चों ने बताया कि स्कूल में टीचर शराब पीते हैं कलर पड़कर मारपीट करते हैं डरकर बच्चे घर चले जाते हैं। पूरे दिन शिक्षक फोन चलाते हैं बच्चों को नहीं पढ़ाते नहीं हैं। शराब की वजह से पहले भी हो चुके निलंबित
जांच में यह भी सामने आया कि शिक्षक भगुंता अहिरवार बदसलूकी और नशे की वजह से विवादों में रहे हैं। मार्च माह में नीति आयोग की टीम जब निरीक्षण के लिए स्कूल पहुंची थी तब भी वे नशे की हालत में मिले थे। असभ्य व्यवहत के चलते उन्हें तत्काल निलंबित किया गया था। बाद में अक्टूबर में उनकी बहाली कर उन्हें प्राथमिक शाला पाली भेजा गया, लेकिन नशे की आदत नहीं बदली। जिला शिक्षा अधिकारी ने किया सस्पेंड
संकुल प्राचार्य पवन राय ने बताया कि आज विद्यालय में ग्रामीणों द्वारा शिकायत की गई है कि शिक्षक नशे में स्कूल पहुंचे हैं। छात्रों को स्कूल से बाहर निकाल रहे हैं। मौके पर मेरे द्वारा जांच की गई जिसमें शराब के क्वार्टर पाए गए हैं। मैंने पंचनामा बनाकर आगे रिपोप्ट भेजी है। वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अरुण शंकर पांडे ने बताया कि शिक्षक को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड किया जा रहा है बाद में इन पर निलंबित की कार्रवाई की जाएगी।


