स्कूल में बच्चों को चार साहिबजादे फिल्म दिखाई, बलिदान के बारे में बताया

लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल न्यू सुभाष नगर में श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के वीर पुत्रों, साहिबजादों के साहस, बलिदान और बहादुरी का सम्मान करने के लिए वीर बाल दिवस मनाया गया। यह दिन छात्रों को बहादुरी और देशभक्ति के मूल्यों से प्रेरित करने के उद्देश्य से मनाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत एक भावपूर्ण शब्द कीर्तन से हुई, जिसके बाद एनिमेटेड फिल्म चार साहिबजादे दिखाई गई। फिल्म ने छात्रों को गहराई से प्रभावित किया, जिससे उन्हें साहिबजादा जोरावर सिंह जी, साहिबजादा फतेह सिंह जी, साहिबजादा अजीत सिंह जी और साहिबजादा जुझार सिंह जी द्वारा किए गए महान बलिदानों की जानकारी मिली की किस प्रकार इन वीर युवा आत्माओं ने अपने विश्वास और सिद्धांतों के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया। वीरता विषय पर रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की। जिसमें स्टूडेंट्स ने भारत के लिए मेरा सपना, मुझे क्या खुशी देता है, राष्ट्र निर्माण में बच्चों की भूमिका और विकसित भारत के लिए मेरा दृष्टिकोण जैसे उप-विषयों पर आधारित चित्रों, निबंधों, कहानियों और कविताओं के माध्यम से अपनी रचनात्मकता व्यक्त की। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने भी भारत के बेहतर भविष्य के निर्माण के लिए अगली पीढ़ी को पोषित करने के महत्व पर प्रकाश डाला। प्रिंसिपल डॉ. ज्योति सचदेव पुजारा ने साहिबजादों के बलिदान को याद रखने तथा सत्य और न्याय के लिए खड़े होने के महत्व पर जोर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *