स्कूल में विद्यार्थी सांता क्लॉज और परी के रूप में सजकर आए

लुधियाना| शैमरॉक स्कूल, हंबड़ां रोड में बुधवार को धूमधाम से क्रिसमस मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों में भाग लिया और जीसस क्राइस्ट के जीवन को याद किया। इस मौके पर विभिन्न झांकियों और नृत्य नाटिकाओं के माध्यम से लार्ड जीसस और मदर मैरी के जीवन को प्रस्तुत किया गया। सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मेरी क्रिसमस कहकर नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। स्कूल के प्रांगण को लाल गुब्बारों, बड़े स्टार्स और रंग-बिरंगी घंटियों से सजाया गया, जो क्रिसमस के उत्सव का आनंद दोगुना कर रहे थे। केजी सेक्शन के विद्यार्थी सांता क्लॉज और परी के रूप में सजकर आए, जो अपने खुशमिजाज रूप से सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। सांता ने बच्चों को टॉफियां बांटकर उन्हें खुश किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य पीपी सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में विभिन्न धर्मों और पर्वों का महत्व है और हमें सभी त्योहारों की सराहना करनी चाहिए, क्योंकि यही विविधता में एकता की मिसाल प्रस्तुत करता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *