लुधियाना | इंडियन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डाबा लोहारा में लिटिल चैंप्स क्लास के नन्हे शिक्षार्थियों ने अपनी स्कूल यात्रा की शुरुआत की। पहले दिन बच्चों ने उत्साह, जिज्ञासा और हल्की घबराहट के साथ कक्षाओं में कदम रखा और शिक्षकों व सहपाठियों से मिले। स्कूल अध्यक्ष सुरिंदर पाल गर्ग, प्रबंध निदेशक सरिता गर्ग, निदेशक गौरव गर्ग, प्रिंसिपल बैनाथ नाइक और समन्वयक सोनिया सीकरी ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। स्कूल प्रशासन ने छात्रों के लिए अंगूठे की पेंटिंग और पेंसिल शेविंग जैसी रोचक गतिविधियों का आयोजन किया, जिसे बच्चों ने खूब एंजॉय किया। अध्यक्ष सुरिंदर पाल गर्ग ने कहा कि स्कूल बच्चों को पोषण और प्रेरणादायक वातावरण देने के लिए प्रतिबद्ध है, जिससे वे अपनी पूरी क्षमता विकसित कर सकें।


