सनातन धर्म महोत्सव कमेटी की ओर से रामनवमी शोभायात्रा 5 अप्रैल को

लुधियाना| श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी द्वारा निकलने वाली 97वीं विशाल शोभायात्रा में भगवान राम का दिव्य चांदी रथ श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र होगा। शोभायात्रा में महानगर की लगभग समस्त मंदिर कमेटियां शामिल होकर प्रभु श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त करेंगी। यह जानकारी श्री सनातन धर्म महोत्सव कमेटी के चैयरमैन मदन लाल चोपड़ा ने दी। उन्होंने बताया कि महोत्सव कमेटी द्वारा 5 अप्रैल को श्री राम लीला मैदान दरेसी से पूरी श्रद्धा भाव से निकाली जाएगी। कुलभूषण मलिक, अश्वनी चोपड़ा, कमल बस्सी, दिनेश मरवाहा की अगुवाई में गणमान्य व्यक्तियों व सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों को निमंत्रण दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कमेटी द्वारा श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट के संजय महिन्दरू बंपी, मदन गोयल, जनता सेवक संघ, श्री दुर्गा सेवक संघ, श्री दुर्गा माता मंदिर ट्रस्ट, बाबा संजय गुप्ता, पार्षद पुष्पिंदर भनोट, मुकेश घई, जोरावर थापर आदि को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *