दाढ़ी| प्राथमिक स्कूल दाढ़ी में नए वर्ष का स्वागत को लेकर कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर बच्चों ने स्कूल परिसर में रंगोली बनाई। गुब्बारे से आंगन को सजाया गया। संस्था प्रमुख चंद्रभान सिंह धुर्वे ने बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करने प्रेरित किया। कार्यक्रम में महेश्वर सिंह चंदेल, आरती गुप्ता, प्रतिमा भंडारी, भुनेश्वरी कुंभकार, उषा साहू, राजिम जायसवाल, ललिता कुंभकार, अनुसुइया निषाद, लालचंद कुंभकार, अर्चना कुंभकार उपस्थित थे।


