भास्कर न्यूज| अमृतसर थाना लोपोके की पुलिस ने सरकारी स्कूल प्रीत नगर से एलईडी, एलसीडी, डीवीआर, सीपीयू मोनिटर, प्रिंटर, राशन व अन्य सामान चोरी करने के मामले में अज्ञात पर पर्चा दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में गुरजीत सिंह ने बताया कि 5 मार्च की दरमियानी रात को कोई अज्ञात युवक स्कूल से सामान चोरी कर फरार हो गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी हैं।


