स्कूल से गायब थे हेडमास्टर, निलंबित करने की अनुशंसा

जांजगीर| सक्ती कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ वाशु जैन ने जैजैपुर विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला झालरौदा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्रधान पाठक अनुपस्थित पाए जाने पर सीईओ जैन ने उनके निलंबन की अनुशंसा कलेक्टर से की। निरीक्षण में सीईओ ने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से क, ख, ग, बारहखड़ी, फल-पौधों और पशु-पक्षियों के नाम, गणित में जोड़-घटाव जैसे सवाल पूछकर उनकी समझ का मूल्यांकन किया। चौथी कक्षा सहित अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों से भी विभिन्न सवाल पूछे गए। जैन ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता की जानकारी ली और बच्चों को पढ़ाई में मन लगाने के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही उपस्थित शिक्षकों से स्कूल में दर्ज बच्चों की संख्या, शिक्षकों की उपस्थिति और उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *