स्कॉर्पियो से पीछाकर कार सवारों से 20 लाख की लूट:धमतरी में कार को टक्कर मारी, बंदूक दिखाकर पीटा; कैश से भरा बैग लेकर भागे

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में शनिवार को दिनदहाड़े 20 लाख की लूट हो गई। नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियों से पहले कार का पीछा किया, फिर टक्कर मारकर रोका। लुटेरों ने धान व्यापारी के कर्मचारियों से लूट की वारदात की। मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के पोटियाडीह का है। बताया जा रहा है कि नकाबपोश बदमाशों ने बंदूक दिखाकर लूट की है। धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू ने लूट की सूचना तुरंत अपने मालिक को दी। स्कॉर्पियो की नंबर प्लेट चेक करने पर वह भी फर्जी निकली। पीड़ित ने सुनाई वारदात की पूरी कहानी धान व्यापारी के कर्मचारी पुरुषोत्तम साहू (30 साल) ने बताया कि हम तीन लोग कार (CG08 AU 4942) में सवार थे। राजनांदगांव से धमतरी की ओर आ रहे थे। रास्ते में 1 बजकर 35-40 मिनट के आसपास आमदी के पास पीछे से स्कॉर्पियो आई और टक्कर मारकर हमारी गाड़ी को रोक दिया। इसके बाद स्कॉर्पियो से तीन नकाबपोश लुटेरे बाहर निकले। उन्होंने गन और जैक रॉड दिखाकर डराया। बदमाशों ने कार के पीछे के शीशे तोड़ दिए। वारदात के तुरंत बाद पुलिस को दी गई सूचना पुरुषोत्तम ने बताया कि, हमारे सेठ निर्मल जैन धान के व्यापारी हैं उनको ही धान खरीदी-बिक्री के 20 लाख रुपए देने आ रहे थे। घटना के बाद तुरंत अपने सेठ को जानकारी दी। वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी को भी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने थाने का नंबर दिया, जिसके बाद सीधे थाने में फोन कर लूट की सूचना दी गई। पुलिस ने वारदात की जानकारी मिलते ही तुरंत शहर में नाकाबंदी कर दी है। सभी वाहनों की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। ———————————- इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ें रायपुर में मौज-मस्ती करने 6 दोस्तों ने की लूट, VIDEO:मॉर्निंग वॉक पर निकले 3 लोगों पर चाकू अड़ाया; अंगूठी, पैसे और मोबाइल छीने रायपुर में 6 दोस्तों ने शहर के तीन अलग-अलग जगह पर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लड़कों ने अपनी मौज-मस्ती के लिए मॉर्निंग वॉक कर रहे बुजुर्गों को निशाना बनाया। चाकू अड़ाकर उनसे मोबाइल अंगूठी और कैश छीन लिए। 1 घंटे में लगातार एक के बाद एक लूट की घटना की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच पुलिस एक्टिव हो गई। आरोपियों को 10 घंटे के अंदर ही पकड़ लिया गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *