स्कॉलर के प्रशिक्षुओं ने सलूजा स्टील प्लांट का िकया भ्रमण

भास्कर न्यूज | गिरिडीह इंडस्ट्रियल विजिट कार्यक्रम के तहत स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रशिक्षुओं ने बुधवार को बनहत्ती स्थित सलूजा स्टील प्लांट का भ्रमण किया। इस औद्योगिक दौरे का नेतृत्व डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर ने किया। प्रशिक्षुओं ने प्लांट में जाकर स्टील उत्पादन की प्रक्रिया को नजदीक से देखा और समझा। प्लांट पहुंचने पर सलूजा स्टील पावर प्लांट के डायरेक्टर सरदार तरणजीत सिंह सलूजा और सतविंदर सिंह सलूजा ने प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। इसके बाद सेफ्टी इंचार्ज परितेश जी के नेतृत्व में प्रशिक्षुओं ने पूरे प्लांट का निरीक्षण किया और छड़ बनाने की पूरी प्रक्रिया को जाना। प्रशिक्षुओं ने स्टील उत्पादन की तकनीक, गुणवत्ता नियंत्रण और सुरक्षा मानकों के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। डीएलएड प्रभारी हरदीप कौर ने कहा कि इस तरह के औद्योगिक भ्रमण से प्रशिक्षुओं को न केवल नई जानकारियां प्राप्त होती हैं बल्कि उनके अनुभव और समझ में भी वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव भविष्य में उनके व्यावसायिक और शैक्षणिक विकास में मददगार साबित होंगे। इस दौरान प्लांट के डायरेक्टर अमरजीत सिंह सलूजा भी उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षुओं के साथ अपने अनुभव साझा किए और विजिट की सफलता पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने प्रशिक्षुओं को उद्योग के विभिन्न पहलुओं और प्रबंधन की जानकारी देते हुए मार्गदर्शन भी किया। ब्रिजिंग सेमिनार और औद्योगिक भ्रमण कार्यक्रम में स्कॉलर बीएड कॉलेज के प्रोफेसर आशीष राज, प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार मिश्रा, प्रोफेसर रंजीत कुमार, प्रोफेसर कौशल कुमार तथा सहयोगी मनीष जैन भी मौजूद रहे। इस औद्योगिक दौरे से प्रशिक्षुओं को उत्पादन प्रक्रिया, तकनीकी ज्ञान और टीम वर्क की महत्वपूर्ण सीख मिली। ब्रेक के दौरान प्रशिक्षुओं ने प्लांट में सुरक्षा मानकों और आधुनिक मशीनों का अवलोकन किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *