स्टंट करने वाली दो थार जब्त,क्रेन से थाने पहुंचाया:शहर में उत्पात मचाते हुए निकले थे;पुलिस को देखकर थार छोड़कर फरार

अलवर शहर में सड़कों पर थार गाड़ियों से स्टंटबाजी करने वाले युवाओं के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में ट्रैफिक थाना पुलिस ने ओसवाल स्कूल के पास कार्रवाई करते हुए दो थार गाड़ियों को जब्त किया है। जिनके मालिक मौके से निकल गए जिन्हे पिकअप क्रेन की मदद से थाने पहुंचाया। पुलिस के अनुसार, कुछ युवक सार्वजनिक सड़कों पर तेज रफ्तार और खतरनाक स्टंट कर रहे थे, जिससे न केवल उनकी खुद की जान जोखिम में पड़ रही थी, बल्कि आम राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा बना हुआ था। लंबे समय से थार गाड़ियों से स्टंटबाजी को लेकर ट्रैफिक पुलिस को शिकायतें मिल रही थीं। ट्रैफिक थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विशेष निगरानी अभियान चलाया गया। इसी दौरान ओसवाल स्कूल के पास दो थार गाड़ियों को खतरनाक तरीके से स्टंट करते हुए पकड़ा गया, जिसके बाद दोनों वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। कहा कि यातायात नियमों की अवहेलना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहर में सड़क सुरक्षा को लेकर ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह सतर्क है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 1

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *