स्टाफ क्वार्टर, बाउंड्रीवॉल, मरच्युरी के लिए स्वास्थ्य सचिव को भेजा प्रस्ताव

भास्कर न्यूज | देवरीबंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवरीबंगला में सोमवार को जीवनदीप समिति की बैठक हुई। बैठक में ग्रामीणों की स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर कई मुद्दों पर चर्चा हुई। विधायक कुंवरसिंह निषाद ने बताया कि अस्पताल की बाउंड्री वॉल, स्टाफ क्वार्टर और मरच्यूरी के लिए स्वास्थ्य सचिव को प्रस्ताव भेजा गया है। अस्पताल में स्टाफ की भारी कमी है। शासन नई नियुक्तियां नहीं कर रहा। इससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा। विधायक ने प्रसूति गृह को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। अस्पताल में पंखे, कूलर और फ्रीजर की मरम्मत स्थानीय स्तर पर कराने को कहा। प्रभारी चिकित्सक ने अस्पताल की आय-व्यय की जानकारी दी। स्टाफ ने बताया कि अस्पताल के पास शराब भट्टी है। वहां शराबी अश्लील हरकतें करते हैं। इससे मरीज और स्टाफ परेशान हैं। शराब भट्ठी को अन्यत्र हटाने की मांग की गई। बैठक में जनपद अध्यक्ष कांती सोनबरसा, टीकमबाई निषाद, कोदूराम दिल्लीवार, पूर्व सरपंच केशव शर्मा, बरसन लाल निषाद और अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *