स्टूडेंट्स के लिए खुश खबर:अगले सत्र से स्कूलों में स्टूडेंट्स एग्रीकल्चर अंग्रेजी में पढ़ेंगे

प्रदेश में एग्रीकल्चर एजुकेशन प्राप्त कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुश खबर है। अगले सत्र से स्कूलों में एग्रीकल्चर की पढ़ाई अंग्रेजी माध्यम में भी हो सकेगी। इसके लिए राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा एग्रीकल्चर की पुस्तकें अंग्रेजी मीडियम में तैयार करवाई जा रही हैं। अजमेर सहित प्रदेशभर के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11 वीं व 12 वीं में वर्तमान में केवल हिंदी माध्यम से ही कृषि विज्ञान की पढ़ाई हो रही है। बोर्ड आंकड़ों के मुताबिक दोनों कक्षाओं में इस समय 1 लाख से अधिक स्टूडेंट्स इस विषय को लेकर अध्ययन कर रहे हैं। दोनों कक्षाओं में सभी पुस्तक हिंदी में ही हैं। इनमें कृषि विज्ञान, कृषि जीव विज्ञान और कृषि रसायन मुख्य पुस्तकें हैं। महात्मा गांधी स्कूलों के स्टूडेंट्स को होगा फायदा राजस्थान में अब शिक्षा का सिनेरियो तेजी से बदल रहा है। प्रदेश भर में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुल रहे हैं और स्टूडेंट्स की एक बड़ी संख्या इन स्कूलों में पढ़ने जा रही है। प्रदेश में 2.5 हजार से अधिक महात्मा गांधी स्कूल हो चुके हैं। इधर, स्टूडेंट्स व उनके अभिभावकों का रुझान भी अब अंग्रेजी मीडियम स्कूलों की ओर बढ़ रहा है। इन स्कूलों में एग्रीकल्चर विषय लेने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती कृषि विषय की पाठ्य पुस्तकों का हिंदी में ही होना है। इस बड़ी चुनौती को देखते हुए सरकार ने बोर्ड को एक पत्र भेजा है जिसमें बोर्ड को कृषि विषय की पाठ्य पुस्तकें अंग्रेजी में तैयार कराने के लिए कहा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *