स्टूडेंट्स को तनावमुक्त होकर एग्जाम देने के लिए किया प्रेरित:’परीक्षा पर चर्चा’ में सकारात्मक सोच और समय प्रबंधन का बताया महत्व

ब्यावर जिले में राज्य सरकार के निर्देश पर ‘परीक्षा पर चर्चा’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करने के उद्देश्य से सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से सरकार की प्रचार-प्रसार सामग्री वितरित की गई। यह सामग्री राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, अंधेरी देवरी, मसूदा में हुए कार्यक्रम में छात्रों को प्रदान की गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने, सकारात्मक सोच अपनाने और समय प्रबंधन के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने ‘परीक्षा पर चर्चा’ की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए इसे विद्यार्थियों के मानसिक और शैक्षणिक विकास के लिए प्रेरणादायी बताया। उन्होंने छात्रों को परीक्षा को बोझ न मानकर सीखने के अवसर के रूप में लेने की सलाह दी। विद्यार्थियों ने भी इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने इसे उपयोगी और लाभदायक बताते हुए परीक्षा की तैयारी में सहायक बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *