समसपुर रोड पर कॉस्मेटिक की दुकान में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, स्थानीय लोगों और दमकल ने काबू पाया

शहर के समसपुर रोड स्थित खेमी शक्ति मंदिर के पास एक कॉस्मेटिक की दुकान में अचानक आग लग गई। इस हादसे में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकान में लाखों रुपए का नुकसान हो गया। समय रहते दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया, जिससे आसपास की दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। दुकान संचालक रामकरण पायल ने बताया कि वह निजी कार्यवश चंडीगढ़ गए हुए थे। बुधवार शाम को उनके भाई विजय हमेशा की तरह दुकान मंगल (बंद) करके घर गए थे। रात करीब 10:00 बजे स्थानीय निवासियों ने दुकान के भीतर से गहरा धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। शोर मचने पर भारी संख्या में लोग एकत्रित हो गए और तुरंत इसकी सूचना दुकान मालिक, पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली थाने से एसआई राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल अमित कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में नगर परिषद की दमकल की गाड़ियाँ भी घटना स्थल पर पहुँच गईं। पुलिस और स्थानीय लोगों के सहयोग से दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। हालांकि, जब तक आग बुझाई गई, तब तक सौंदर्य प्रसाधन (कॉस्मेटिक) का अधिकांश कीमती सामान, फर्नीचर और अन्य उपकरण जल चुके थे। बार-बार हो रहे हादसे जांच के बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग का मानना है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। दुकान संचालक और स्थानीय निवासियों के अनुसार, यहाँ पहले भी बिजली के फाल्ट के कारण छोटी-मोटी आगजनी की घटनाएं हो चुकी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *