स्टूडेंट्स ने उत्साह के साथ खेली होली

लुधियाना| ग्रीन लैंड कॉन्वेंट स्कूल, सिविल सिटी में रंगों का त्योहार होली उत्साह और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। कक्षा प्री-नर्सरी से पांचवीं तक के स्टूडेंट्स के लिए आयोजित इस समारोह ने विद्यालय परिसर को रंगों, हंसी और आपसी प्रेम से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष सभा से हुई, जिसमें टीचर्स ने होली के महत्व को सुंदर ढंग से समझाया। होलिका दहन के अर्थ बुराई पर अच्छाई की विजय पर प्रकाश डाला गया। चेयरमैन डॉ. राजेश रुद्रा ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। ग्रीन लैंड स्कूल शृंखला की निदेशिका डॉ विजेता रुद्रा ने कहा कि विद्यालय में त्योहारों का आयोजन विद्यार्थियों में सांस्कृतिक जागरूकता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है। प्रिंसिपल रितु मल्होत्रा ने कहा कि ऐसे अवसर विद्यार्थियों को हमारे देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *