स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में डॉ. मारू को स्वर्ण पदक

चित्तौड़गढ़ | बीकानेर में आयोजित राजस्थान स्टेट बैडमिंटन मास्टर्स चैंपियनशिप में 75 प्लस आयु वर्ग में चित्तौड़गढ़ के डॉ. रतनलाल मारु व कोटा के राकेश शर्मा की पुरुष युगल टीम ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने बी एम कर्डवाल व नंदलाल मीधा की युगल टीम को फाइनल में 22-20 ,21-12 से पराजित किया। आगे मारू एवं शर्मा की युगल टीम मार्च में गोवा में होने वाली 47वीं इंडियन मास्टर्स नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए भाग लेंगे। वर्ष 2023 में मारू ने 75 प्लस आयु वर्ग एकल में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कोरिया में बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन की वर्ल्ड सीनियर चैंपियनशिप में भाग लिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *