हज-2025 में जाने वाले हज यात्रियों की खिदमत (सेवा) के लिए सउदी अरब में स्टेट हज इंस्पेक्टर (पूर्व में खादीमुल हुज्जाज) के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया, अल्पसंख्यक मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक मुस्लिम आवेदक सरकारी सेवक (वरिष्ठ अधिकारी छोड़कर) 04 जनवरी 2025 तक ऑनलाइन आवेदन दे सकते हैं।


