स्टेशन रोड पर नगर निगम की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई:यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण हटाए जा रहे, अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप

जोधपुर के महात्मा गांधी हॉस्पिटल के बाहर आज नगर निगम की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है पिछले कई दिनों से यहां पर यातायात में बाधक बन रहे अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग लोग कर रहे थे इसके बाद पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश के निर्देशों पर पुलिस टीम ने नगर निगम के साथ ज्वाइंट ऑपरेशन चलाते हुए आज अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की है। अतिक्रमण हटाने के दौरान मौके पर भारी पुलिस जाब्ता भी मौजूद है। लंबे समय से अतिक्रमण महात्मा गांधी हॉस्पिटल के बाहर लंबे समय से अतिक्रमण है। ऐसे में यहां अब अतिक्रमण हटाए जाने से यातायात भी सुगम हो सकेगा। बता दें कि शहर में एक दिन पहले सिवांची गेट में भी अतिक्रमण टीम की ओर से हटाए गए थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *