स्टैनफोर्ड-यूनिवर्सिटी की टॉप वैज्ञानिकों की लिस्ट में छत्तीसगढ़ का नाम:रामानुजगंज के डॉ. सचिन गुप्ता विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और वैश्विक वैज्ञानिक प्रकाशन संस्था एल्सेवियर ने सितंबर 2025 में विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों की सूची जारी की है। इस सूची में छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज के डॉ. सचिन कुमार गुप्ता का नाम शामिल है। डॉ. गुप्ता को यह सम्मान सूचना और संचार प्रौद्योगिकी क्षेत्र में किए गए शोध कार्यों के लिए मिला है। वे वर्तमान में सतीश धवन अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र, जम्मू के एवियोनिक्स विभाग में रिसर्च प्रोफेसर और वैज्ञानिक हैं। डॉ. गुप्ता ने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता जयंती देवी और कृष्ण कुमार गुप्ता को दिया है। उन्होंने अपने चाचा बसंत कुमार गुप्ता, अधिवक्ता अरुण कुमार गुप्ता और विनोद कुमार गुप्ता के योगदान को भी याद किया। विशेष रूप से अरुण कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन को अपनी सफलता का आधार बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। नगर पालिका अध्यक्ष रमन अग्रवाल ने इसे पूरे नगर के लिए गौरव की बात बताया है। शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि माना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *