कोंडागांव में कल से नौ दिवसीय रास गरबा महोत्सव:विकास नगर स्टेडियम में सुबह मूर्ति स्थापना, शाम 7 बजे से गरबा शुरू

कोंडागांव में नवरात्रि के अवसर पर बरसाना रास गरबा समिति की ओर से 22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक विकास नगर स्टेडियम में रास गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे माता रानी की मूर्ति स्थापना और पूजन से होगी। शाम 7 बजे से गरबा की विधिवत शुरुआत होगी। आयोजन समिति ने बताया कि पंचमी तिथि से प्रतिदिन शाम 7 बजे महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। स्टेडियम को दूधिया रोशनी से सजाया गया है। आधुनिक म्यूजिक सिस्टम पर पारंपरिक गीत और भजन बजेंगे। इस नौ दिवसीय महोत्सव में गरबा नृत्य के लिए केवल महिलाओं और कन्याओं को ही प्रवेश की अनुमति होगी। समिति ने नगरवासियों से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है। स्टेडियम में होने वाला यह आयोजन भक्ति का संगम होगा। यह समाज को एकजुट करने और सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का माध्यम बनेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *