ABVP ने की गौरेला नगर-एमबीडी कॉलेज की नई टीम घोषित:डॉ. शैलेश यादव बने गौरेला नगर अध्यक्ष, साहिल यादव को कॉलेज इकाई की कमान

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने गौरेला नगर और महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। गौरेला नगर का अध्यक्ष पद डॉ. शैलेश यादव को सौंपा गया है। रुपा सेन को फिर से नगर मंत्री बनाया गया है। महंत बिसाहू दास उद्यानिकी महाविद्यालय इकाई में साहिल यादव को अध्यक्ष और योगेश साहू को मंत्री नियुक्त किया गया है। गौरेला नगर में माधव शर्मा, विकास सोनकर और सुमन ग्वास को सह मंत्री बनाया गया है। महाविद्यालय इकाई में किरण, चंद्र प्रकाश और श्रेया तिवारी को उपाध्यक्ष का दायित्व मिला है। दीपक प्रधान, कल्पना बघेल और हरीश बंजारे को सह मंत्री नियुक्त किया गया है। एबीवीपी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य शुभम पाठक ने कहा कि हर परिसर में विद्यार्थी परिषद का कार्य राष्ट्रहित में होगा। पेंड्रा नगर मंत्री श्रेयांश पांडेय ने कहा कि एबीवीपी का प्रत्येक कार्यकर्ता छात्रहित के लिए समर्पित रहता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *