महासमुंद जिले के ग्राम रक्सा में स्टॉप डैम किनारे मिट्टी धंसने से एक युवक बह गया था, 40 घंटे बाद शोभाराम पांडेय का शव मिला है। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है। 3 जुलाई को घटना के बाद पुलिस ने SDRF की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। जब यह प्रयास सफल नहीं हुआ, तो अगले दिन भिलाई से NDRF की 33 सदस्यीय टीम को बुलाया गया। NDRF ने स्टॉप डैम का पानी डायवर्ट करने का प्रयास किया, लेकिन फिर भी कुछ नहीं मिला। 5 जुलाई की सुबह शोभाराम का शव घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर पानी में तैरता हुआ मिला। स्टॉप डैम के किनारे सावधानी बरतने की सलाह NDRF की टीम ने ट्यूब की मदद से शव को किनारे तक लाया। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है। 48 घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन में NDRF और स्थानीय प्रशासन की टीमें लगातार जुटी रहीं। यह घटना स्थानीय लोगों के लिए चेतावनी है कि स्टॉप डैम के किनारे सावधानी बरतनी चाहिए। ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग ग्रामीणों का कहना है कि अवैध रेत खनन के कारण नदी का कटाव बढ़ रहा है। मोहान घाट पर रेत माफियाओं का सिंडिकेट सक्रिय है। माफिया यहां कई महीनों से ट्रैक्टर मालिकों और मजदूरों के साथ मिलकर यह अवैध कारोबार चला रहे हैं, प्रशासन इस पर सख्ती से कार्रवाई करें।


