चेतकपुरी चौराहे तक स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम के लिए डाली जा रही पाइप लाइन का कार्य पहुंच चुका है। अब नगर निगम उक्त लाइन चेतकपुरी चौराहे को नई साल के पहले सप्ताह में क्रॉस करेगी। इस दौरान तीन-चार दिन चेतकपुरी चौराहे पर ट्रैफिक को लेफ्ट टर्न से नहीं निकला जाएगा। चेतकपुरी आने-जाने वाले वाहन माधव नगर चौराहा होकर गंतव्य तक पहुंच सकेंगे। इस संबंध में नगर निगम के अधिकारी और ट्रैफिक पुलिस के अधिकारियों के बीच चर्चा हो चुकी है। पिछले दिनों निगम के ठेकेदार की लापरवाही के कारण गणेश कॉम्पलेक्स तिराहे पर एक कार रात के अंधेरे में खुले चेंबर में जा घुसी थी। गनीमत रही कि कोई हादसा नहीं हुआ। उस दौरान निगम के अधिकारियों ने खुदाई का काम बंद कराकर पहले पाइप डालने और फिर वाहनों के चलने लायक सड़क बनाने का काम ठेकेदार से कराया। ये काम अब पूर्ण होकर चेतकपुरी चौराहे तक जा पहुंचा है। दो-चार दिन में चेतकपुरी तक खुदी सड़क को ठीक किया जाएगा। फिर चौराहे को क्रॉस करने का काम होगा। यहां से नदी में मिलान की दूरी 300-350 मीटर रह जाएगी। ये काम मार्च 2025 तक पूरा होने की उम्मीद अफसर जता रहे है। सात मीटर सड़क पर खुदाई
चेतकपुरी चौराहे तक जिस लाइन में पाइप लाइन का काम होकर आ रहा है। उसी लाइन में आगे भी काम होगा। चेतकपुरी से महल गेट वाले मार्ग पर सात मीटर एरिया में खुदाई होगी। फिर जहां पर बरसाती नदी में लाइन को मिलाया जाएगा। वहां पर रोड क्रॉस का काम होगा। इस पूरे काम से लोगों का आवाजाही प्रभावित होगी। ऐसे चलेगा ट्रैफिक


