भास्कर न्यूज|कैरो सरकार के निर्देशानुसार शनिवार को प्रखंड के कैरो बाजार टांड़ में आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर किया गया। वही एलआरडीसी सुजाता कुजूर, जिला परिषद सदस्य सुखदेव उरांव, सांसद सुखदेव भगत के प्रखंड प्रतिनिधि समीर अंसारी, मुखिया बीरेंद्र महली, पंचायत समिति सदस्य मधुलिका रानी, ग्राम प्रधान वीरेंद्र उरांव, बीडीओ छंदा भटाचार्य, अंचलाधिकारी कुमारी शीला उरांव व अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुरूआत की गई। मौके पर एलआरडीसी सुजाता कुजूर ने कहा कि आपकी योजना आपकी सरकार आपकी द्वार सेवा का अधिकार सप्ताह शिविर के माध्यम से एक ही शिविर में सभी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार कार्यक्रम आयोजित की जा रही है। सांसद सुखदेव भगत के प्रखंड प्रतिनिधि समीर अंसारी ने कहा कि झारखंड सरकार के द्वारा पूरे झारखंड में 21 से 28 नवंबर तक सेवा का अधिकार सप्ताह के रूप में मना रही है, जहां पर प्रत्येक पंचायत में कम से कम एक शिविर लगाकर सेवा का अधिकार प्रदान करने वाली अधिनियम 2011 के तहत सरकार के द्वारा दान की जाने वाली सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले यही सोचकर सरकार के निर्देशानुसार शिविर लगाया जा रहा है।


