स्टोर से चोरी करता मिला गार्ड:स्टॉक चेक करने पर देखे CCTV तब हुआ खुलासा, एफआईआर दर्ज

इंदौर के तिलक नगर क्षेत्र में एक स्टोर से लगातार माल कम होने का मामला सामने आया है। स्टॉक में कमी पाए जाने पर जब प्रबंधन ने सीसीटीवी कैमरे चेक किए, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। चोरी किसी बाहर के व्यक्ति ने नहीं, बल्कि स्टोर में तैनात गार्ड ने ही की थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गार्ड से पूछताछ की गई, जिसके बाद तिलक नगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दीपक सनोटिया निवासी विजयनगर की शिकायत पर पवन गाडगे निवासी मयूर नगर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। शिकायतकर्ता दीपक सनोटिया ने बताया कि वे जानसन लिफ्ट ग्लोबल पैराडाइज कंपनी, रिंग रोड में संचालित सिक्योरिटी एजेंसी का पूरा काम देखते हैं, जो कंपनी को सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध कराती है। 15 जनवरी को कंपनी में माल कम नजर आने पर मैनेजर द्वारा मटेरियल का ऑडिट कराया गया। इसके बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, तो गार्ड पवन गाडगे स्टोर से सामान चोरी करते हुए दिखाई दिया। आरोप है कि गार्ड ने यहां से फिलर वेट लीड, वेट फोर लोड टेस्ट, फिलर वेट, ब्रेक क्वाइल, ट्रांसफार्मर, व्हील शाफ्ट और आरआर क्वाइल चुराई। ड्यूटी के दौरान वह सामान बाहर रख देता था और बाद में उसे उठाकर ले जाता था। पुलिस के अनुसार आरोपी ने चोरी का सामान अन्य लोगों को बेच दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों के कांच फोड़कर 42 बॉक्स चोरी इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट की गाड़ियों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाशों ने खड़ी गाड़ियों के कांच फोड़कर उनमें रखे बक्से चुरा लिए। पुलिस ने इस मामले में भी एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक रवि कुमार ठाकुर निवासी सिंगापुर टाउनशिप ने शिकायत दर्ज कराई है। रवि कुमार ट्रांसपोर्ट का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात एक पिकअप और टाटा एस गाड़ी माल से भरी हुई लोहामंडी स्थित सनातन हाउस के सामने खड़ी की गई थी। शनिवार सुबह जब ड्राइवर जयप्रकाश गाड़ी देखने पहुंचा, तो बोलेरो वाहन के कांच टूटे हुए मिले। गाड़ियों के अंदर रखे करीब 42 बॉक्स गायब थे। यह माल स्मार्क टाइम लॉजिस्टिक प्राइवेट लिमिटेड और तनिष्क ट्रांसपोर्ट पर पहुंचाया जाना था। शनिवार को रवि कुमार ठाकुर ने थाने पहुंचकर मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *