अमृतसर| बीते दिनों एक वाहन के टकराने से जीटी रोड जहाजगढ़ साइड सड़क किनारे लगा स्ट्रीट लाइट का खंभा टेढ़ा हो गया, जो आज तक बदला नहीं गया है। खंभा किसी भी समय गिर सकता है, लेकिन नगर निगम ने अभी तक इसकी मरम्मत या बदलने की दिशा में कोई कार्रवाई नहीं की। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी जगह पर रोजाना दर्जनों लोग बस और ऑटो रिक्शा का इंतजार करते हैं, जिससे दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। नगर निगम तुरंत कार्रवाई करते हुए खंभे को बदले, ताकि किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।


