भास्कर न्यूज | लुधियाना पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) में स्ट्रीनटाइम और स्ट्रेस पर यूनिवर्सिटी काउंसलिंग और प्लेसमेंट गाइडेंस सेल ने सेशन करवाया गया। इस सेशन की रिर्सोस पर्सन डॉ सतिंदर कौर ने कहा कि युवा ज्यादा वक्त स्ट्रीन पर ही व्यतीत करते है। उन्होंने युवा से अपील की हैं कि वह अपना वक्त स्ट्रीन टाइम को अच्छी चीजें जिसमें से कुछ सीखने को मिलें जैसी गतिविधियों में लगाएं। एसोसिएट प्रोफेसर डॉ वंदना कंवर ने इस सेशन को मॉडरेट किया। काउंसलिंग और प्लेसमेंट गाइडेंस सेल की एसोसिएट डायरेक्टर डॉ खुशदीप धामी ने सकारात्मक मेंटल हेल्थ को मनाए रखने के लिए रैगुलर सेशन कराने का वादा किया। स्टुडेंट्स वेलफेयर के डायरेक्टर डॉ निर्मल जौड़ा ने कहा कि वह स्टुडेंट्स के संपूर्ण विकास के लिए जिमेदार है।


