जालंधर| स्त्री आर्य समाज मंदिर, मॉडल टाउन में चल रहे दुख निवारक गायत्री महायज्ञ भक्तों ने श्रद्धापूर्वक किया। पंडित सत्य प्रकाश शास्त्री एवं पंडित बुद्धदेव वेदालंकार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से हवन कुंड में आहुतियां डलवाईं। मुख्य यजमान के रूप में रेणु सोनी, गरिमा सोनी, कमलेश नागरथ, विभा आर्य व अन्य उपस्थित थे। मालती ने भजन प्रस्तुत कर भक्तिमय माहौल बनाया। यहां रजनी सेठी, सुदेश वर्मा, नीलू खन्ना, उर्वशी बत्रा, सीता चड्ढा, किरण महाजन, रजत चतरथ, सुनीता व अन्य मौजूद रहे।


