स्थापना दिवस: अर्जुनी में फहराया झंडा

भास्कर न्यूज | कलंगपुर भाजपा मंडल ओटेबंद के शक्ति केंद्र सिरसिदा के अंतर्गत ग्राम अर्जुनी में पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम अटल चौक पर हुआ। सबसे पहले भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पूजा-अर्चना की गई। कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का झंडा लगाया। इस अवसर पर महामंत्री थानसिंह मंडावी, जनपद सदस्य गुलशन कुमार साहू, शक्ति केंद्र संयोजक घना राम साहू, बूथ अध्यक्ष मोहन लाल साहू, बूथ सचिव योगेश साहू , भारत साहू, भीष्म साहू, छम्मन लाल साहू, पवन कुमार साहू, गजेन्द्र साहू, नागेश हिरवानी, मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *