स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

गीदम| भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को ग्राम पंचायत हारम चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं सहित स्थानीय नागरिकों ने भी भाग लिया और पूरे उत्साह के साथ इस गौरवशाली दिन को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से की गई। इसके पश्चात भाजपा की विचारधारा, संगठन की यात्रा और राष्ट्र निर्माण में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। दीपक बाजपेई और अनिल जॉर्ज ने अपने संबोधन में भाजपा के गौरवशाली इतिहास, विकासोन्मुख नीतियों और संगठनात्मक मजबूती की चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने हमेशा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य किया है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे विरेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे भाजपा के मूल मंत्र “सेवा ही संगठन” को आत्मसात करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश कुशवाह, पुतान सिंह, श्याम सिंह, ममता गुप्ता, ओम सोनी, विशाल जैन आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *