भास्कर न्यूज | नारायणपुर जिले में कौशल विकास योजनाओं का परिणामोन्मुख क्रियान्वयन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षित आत्मसमर्पित व बेरोजगार युवाओं के रोजगार एवं स्वरोजगार की वास्तविक स्थिति का भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। रोजगार अधिकारी एवं जिला कौशल विकास प्राधिकरण द्वारा विभिन्न ग्रामों में कार्यस्थल स्तर पर सत्यापन कर आय, कार्य की निरंतरता और चुनौतियों की जानकारी ली गई। जिला प्रशासन ने समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन देते हुए युवाओं के स्थायी, सम्मानजनक एवं आयवर्धक नियोजन को प्राथमिकता दी है।


