स्नैपड्रैगन 8 जेन-5 प्रोसेसर वाला पहला फोन भारत में लॉन्च:वनप्लस 15 में 120W चार्जिंग के साथ 7300mAh बैटरी, शुरुआती कीमत ₹72,999

टेक कंपनी वनप्लस आज (13 नवंबर) भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन वनप्लस 15 लॉन्च कर दिया है। ये भारत में पहला स्मार्टफोन है, जिसमें क्वालकॉम का सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 दिया गया है। वनप्लस 15 पहला फोन है, जिसमें फोटो की क्वालिटी को बेहतर बनाने वाला डीटेलमैक्स इमेज इंजन लगाया गया है। इसके अलावा फोन में कई इंडस्ट्री फर्स्ट फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें 120W चार्जिंग के साथ 7300mAh बैटरी और 16GB रैम शामिल है। वनप्लस 15 स्मार्टफोन को दो स्टोरेज वैरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत 72,999 रुपए शुरू से शुरू होती है। कंपनी फोन के साथ लॉन्च ऑफर में क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 3500 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट दे रही है। फोन की सेल शुरू कर दी गई है।
प्रोसेसर और डीटेलमैक्स इमेज इंजन वाला पहला भारत में फोन डीटेलमैक्स इमेज इंजन: ये वनप्लस का अपना पहला इन-हाउस डिजाइन कंप्यूटेशनल इमेजिंग सॉफ्टवेयर है, जो एडवांस्ड अल्गोरिदम और पावरफुल प्रोसेसर का इस्तेमाल करके स्मार्टफोन कैमरा में ज्यादा डेटा कैप्चर और प्रोसेस करता है। ये फोटोज को ओवर-ब्यूटीफिकेशन या डिस्टॉर्शन के बिना, पूरी तरह रियल और क्लियर तरीके से पेश करता है, ताकि जूम करने पर भी डिटेल्स शार्प रहें। ये लो-लाइट में क्लीयर नाइट इंजन, फास्ट मूविंग सब्जेक्ट्स के लिए क्लीयर बर्स्ट जैसे फीचर्स के साथ HDR ऑप्टिमाइजेशन और AI-पावर्ड डिटेल बूस्ट देता है, जो फोटोज को नैचुरल और डेप्थ वाली बनाता है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर: ये 3 नैनोमीटर आर्किटेक्चर पर बना ऑक्टा-कोर मोबाइल CPU है, जो 4.6GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन कर सकता है। वनप्लस 15 के बाद इसी चिपसेट के साथ भारत में रियलमी GT 8 प्रो और आईक्यू 15 फोन भी लॉन्च होंगे।
डिजाइन: तीन कलर ऑप्शन के साथ माइक्रो आर्क ऑक्सीडेशन ट्रीटमेंट वनप्लस 15 एलुमिनियम फ्रेम पर बना है, जिसमें इंडस्ट्री का पहला माइक्रो आर्क ऑक्सीडेशन ट्रीटमेंट का इस्तेमाल किया गया है। कंपनी का दावा है कि यह रॉ एलुमिनियम से 3.4 गुना ज्यादा टफ और टाइटेनियम से 1.5 गुना ज्यादा मजबूत है। मोबाइल को IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिली है, जो धूल और पानी के साथ ही चाय या तेल जैसे लिक्विड गिरने पर भी फोन को सु​रक्षित रखती है। फोन इन्फिनिटी ब्लैक अल्ट्रा वॉयलेट और सैंड स्ट्रॉम कलर ऑप्शन के साथ आया है। वनप्लस 15 का डिजाइन बिल्कुल सिंपल, स्लिम, कम्फर्टेबल और प्रीमियम फील वाला है। दाईं तरफ पावर और वॉल्यूम बटन, ऊपर IR ब्लास्टर और स्पीकर, बाईं तरफ कस्टमाइजेबल प्लस की (Key), नीचे सिम ट्रे, माइक, USB-C चार्जिंग पोर्ट और स्पीकर है। बैक पैनल पर वनप्लस लोगो सेंटर में है, जो पहले थोड़ा ऊपर था। कैमरा बंप बहुत छोटा है, इसमें तीन कैमरे और फ्लैश है। स्क्रीन के चारों तरफ 1.15mm की पतली और बराबर बेजल्स है। मिडिल फ्रेम पर माइक्रो आर्क ऑक्सीडेशन का नया टच है, जो इसे और मजबूत और स्टाइलिश बनाता है। वनप्लस 15 : स्पेसिफिकेशंस डिस्प्ले: वनप्लस 15 में 2772 x 1272 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.78-इंच की QHD+ डिस्प्ले दी गई है। यानी, तस्वीरें और वीडियो बहुत साफ और तेज दिखते हैं। यह स्क्रीन LTPO ओलेड टेक्नोलॉजी वाली 1.5K डिस्प्ले है, जो नॉर्मल इस्तेमाल में 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इससे स्क्रॉलिंग और एनिमेशन स्मूथ लगते हैं, लेकिन गेम खेलते समय यह 165Hz तक की स्पीड दे सकती है, जिससे गेमिंग और भी फास्ट हो जाती है। स्क्रीन की क्वालिटी और बेहतर बनाने के लिए इसमें 450PPI (पिक्सल डेंसिटी) है, जो छोटे-छोटे डिटेल्स को क्रिस्प बनाता है। डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1800 निट्स है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी। फिंगरप्रिंट अनलॉक के लिए स्क्रीन के अंदर ही अल्ट्रासाउंड फिंगरप्रिंट सेंसर है, जो तेज और सेफ तरीके से काम करता है। कुल मिलाकर, यह डिस्प्ले गेमिंग, मूवीज और रोजमर्रा के काम के लिए परफेक्ट है। कैमरा: फोटोग्राफी के लिए वनप्लस 15 के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें एक 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX906 मेन सेंसर है, जो रोजमर्रा की क्लियर और डिटेल्ड फोटोज के लिए ठीक है। दूसरा 50 मेगापिक्सल टेलीफोटो S5KJN5 लेंस है, जो दूर की चीजों को जूम करके बिना क्वालिटी खराब हुए शार्प फोटो लेता है। तीसरा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड OV50D सेंसर है, जो ज्यादा वाइड एरिया को कवर करता है। ग्रुप फोटोज, लैंडस्केप या आर्किटेक्चर शॉट्स के लिए परफेक्ट है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32 मेगापिक्सल वाला सोनी IMX709 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है, जो शार्प सेल्फीज और स्मूथ वीडियोज देता है। परफॉर्मेंस: वनप्लस 15 में क्वालकॉम का सुपर फास्ट स्नैपड्रैगन 8 एलीट जेन 5 प्रोसेसर लगा है, जो 3 नैनोमीटर की एडवांस टेक्नोलॉजी से बना है। यह चिप 4.6GHz तक की हाई स्पीड से चल सकती है, यानी फोन में एप्स फटाफट खुलेंगे, मल्टीटास्किंग बिना रुके चलेगी और सब कुछ स्मूथ लगेगा। ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 840 GPU है, जिससे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग या हाई-क्वालिटी ग्राफिक्स वाले काम आसानी से होते हैं। हैवी गेमिंग या हाई परफॉर्मेंस वाले टास्क करने पर फोन को गर्म होने से बचाने के लिए 360 Cryo-Velocity कूलिंग सिस्टम दिया गया है। यह सिस्टम पूरे फोन को 360 डिग्री से कवर करके ठंडा रखता है, ताकि परफॉर्मेंस ड्रॉप न हो। मेमोरी और स्टोरेज की बात करें तो, यह LPDDR5X अल्ट्रा+ रैम सपोर्ट करता है, जो मल्टीटास्किंग को और तेज बनाती है। फोन में UFS 4.1 स्टोरेज टेक्नोलॉजी दी गई है, जो फाइल्स, एप्स और गेम्स को ब्लिंक की स्पीड में लोड करती है। कुल मिलाकर, यह फोन परफॉर्मेंस के मामले में बेस्ट-इन-क्लास है- गेमर्स और पावर यूजर्स के लिए परफेक्ट है। बैटरी और चार्जर: वनप्लस 15 में पावर बैकअप के लिए 7300mAh की बैटरी दी गई है। टेस्टिंग में यह 17 घंटे, 06 मिनट का PC मार्क बैटरी बेंचमार्क स्कोर अचीव कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि बैटरी की हेल्थ 4 साल तक 80% से अधिक रहेगी। इसे चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 120W सुपरवूक वायर्ड और 50W एयरवूक वायरलेस चार्जिंग तकनीक दी गई है। अन्य: वनप्लस 15 में ब्लूटूथ 6.0 और NFC के साथ वाईफाई 7 और डेडिकेटेड वाई-फाई चिप लगाई गई है। फोन में कंपनी ने 16 5G बैंड्स दिए हैं, ​जो जियो, एयरटेल और VI नेटवर्क पर फास्ट काम करेंगे। USB 3.2 जेन 1, नॉइस कैंसलेशन वाले 3 माइक और इन्फ्रारेड रिमोट कंट्रोल जैसे फीचर्स भी हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *