बीजापुर| सातवीं राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने बीजापुर की टीम आज रायपुर के लिए रवाना हुई। प्रतियोगिता खेलो इंडिया अंतर्गत रायपुर ग्राउंड में आयोजित होगी। कोच दुर्गेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम पूरी तैयारी और उत्साह के साथ मैदान में उतरेगी। अंडर-15 (रिकर्व राउंड) में बीजू कुर्सम और सरिता तेलम, इंडियन राउंड में सुशीला हेमला, रोनी हेमला, उर्मिला उर्सा तथा बालक वर्ग में अजय कुड़ियम, कृष्णा धुर्वा, संतोष सोयम भाग लेंगे। अंडर-13 में पायल कचलाम और अंडर-10 में आर्शी करनेवार भी शामिल हैं। जिलेवासियों को इन युवा तीरंदाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद है।


