होली पर शांति बनाए रखने शांति समिति की बैठक ली

बेनूर| होली शांतिपूर्ण मनाने के उद्देश्य से शनिवार को बेनूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामों के सरपंच, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों की शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बेनूर एसडीओपी अविनाश कंवर ने सभी से त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, शराब सेवन से दूर रहने, वाहनों को धीमी गति से चलाने और किसी पर जबरदस्ती रंग-गुलाल न लगाने की अपील की। उन्होंने भाईचारे के साथ होली मनाने पर जोर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी मुकेश्वर ध्रुव सहित थाना स्टाफ व नागरिक उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *