सर्राफा व्यापार समिति का निशुल्क फिजियोथैरेपी एवं ऑक्यूपेशन थेरेपी का कैंप आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन समिति के अध्यक्ष मुरारी लाल सराफ ने खाटू श्याम भगवान के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन किया। इस मौैके पर 56 रोगियों का निशुल्क उपचार किया गया। कैंप में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. वी एन शर्मा ने कहा कि हर स्पाइन रोगी को सर्जरी की जरूरत नहीं होती। फिर भी लोग दर्द से घबरा घबरा के सर्जरी करवा लेते हैं, जबकि 90% केस में सर्जरी सफल नहीं होती। फिजियोथैरेपी की नवीनतम तकनीक स्पाइन रोगों का सफल और दर्द रहित उपचार संभव है। इस अवसर पर रोगियों को सही पॉश्चर में बैठने को कहा। साथ ही स्पाइन रोगियों को वजन नहीं उठाना चाहिए। इस अवसर पर ऑक्यूपेशनल थैरेपिस्ट डा. सागर शर्मा ने भी बच्चों का उपचार किया। उन्होंने कहा कि बच्चों में बढ़ता मोबाइल की प्रचलन से बच्चे अनुकूल व्यवहार नहीं करते हैं तथा उनमें चिड़चिड़ापन उत्पन्न होता , जोकि ऑटिज्म या एडीएचडी के लक्षण हो सकते हैं। शिविर में समिति के मंत्री प्रिंस सराफ, संरक्षक सुनील अग्रवाल, सह मंत्री विवेक सोनी, नीरज गोयल, विवेक सिंघल, अनूप करोला, फूल सिंह,कृष्णा ठाकुर, बबीता आदि मौजूद थे।


