बालोतरा जिले की पचपदरा पुलिस ने स्पा सेंटर पर अनैतिक दबाव बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के दबाव बनाने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल पुलिस उससे आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार 20 जनवरी को युवती ने एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें बताया कि 11 जनवरी 2026 को आरोपी की ओर से स्पा में रिसेप्शन कार्य दिलाने के बहाने युवती को हेवन स्पा बालोतरा रोड पचपदरा बुलाया गया। वहां स्पा संचालकों ने उस पर ग्राहको के साथ अवैध संबंध बनाने का दबाव बनाया। संचालकों ने कस्टमर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए रुपए भी लिए गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर पीटा एक्ट के तहत पचपदरा थाने मे मामला दर्ज किया गया। बालोतरा एसपी रमेश ने बताया- पचपदरा डीएसपी विकास कुमार के नेतृत्व में टीम ने हेवन स्पा पर दबिश दी गई। मौके पर युवतियों ने बताया कि उन्हे रिसेप्शन एवं मसाज कार्य के लिए रखा गया था। लेकिन स्पा संचालिका की ओर से ग्राहकों अवैध संबंध बनाने के लिए रुपए ऐसे काम के लिए दबाव बनाया जाता है। मामले में स्पा संचालक आरोपी सवाईसिंह पुत्र भंवरसिंह निवासी आदर्श आगोर, पुलिस थाना सदर बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया। फिलहाल पुलिस स्पा मालिक विजयसिंह और एक महिला समेत अन्य शामिल आरोपियों की तलाश की जा रही है। विजयसिंह के खिलाफ पहले से मामला दर्ज है।


