‘स्पेक्टा सिटी लीग’ में अजीत विद्यालय का शानदार प्रदर्शन

अमृतसर| अजीत विद्यालय में ‘स्पेक्टा सिटी लीग’ में लगभग 100 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया। स्कूल डायरेक्टर प्रिंसिपल रमा महाजन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ प्रीत सिंह और कोमल भारिया भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में अजीत विद्यालय की टीम ने दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। रमा महाजन ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने मुख्य आयोजक अनुराधा, मधु, मनिंदर सिंह, परमिंदर कुमार और नवप्रीत सिंह के प्रयासों की सराहना की। अमृतसर| एक्सेलसम हाई सीनियर सेकंडरी स्कूल में वार्षिक खेल दिवस मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मुख्यातिथि जगजीत सिंह वालिया (डीसीपी, सिटी अमृतसर और एआईजी, एनआरआई विंग) तथा विशिष्ट अतिथि कविता कालोन (उपाध्यक्ष, फुलकारी संगठन) के स्वागत के साथ हुआ। विभिन्न मुकाबलों के विजेताओं को मुख्यातिथि पदक पहनाकर सम्मानित किया। स्कूल की निदेशक एवं प्राचार्या गुनीता ग्रेवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *