स्पेलिंग अपडेशन के लिए कार्ड देना होगा

विदिशा| यूआईडीएआई ने लोगों की सहूलियत के लिए यह खबर उन लोगों के बहुत काम की हो सकती है जिनके आधार कार्ड में पिता के नाम की स्पेलिंग में अपडेशन होना है। ऐसे लोगों को आधार सेवा केंद्र पर अपने स्वयं के आधार कार्ड के साथ पिता का ओरिजिनल आधार कार्ड देना होगा। उनके पिता का बायोमैट्रिक डाटा अनिवार्य नहीं होगा। जिनके आधार कार्ड में यह अपडेशन होना है, सुरक्षा की दृष्टि से उनके स्वयं के आधार का सत्यापन (ऑथेंटिकेशन) केंद्र पर थंब इंप्रेशन से किया जाएगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने लोगों की सहूलियत के लिए यह सुविधा शुरू की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *