स्पेशल ब्रांच ने किया सतर्क, बताया- भीड़ वाली जगहों पर असामाजिक तत्व कर सकते हैं छेड़खानी

स्पेशल ब्रांच ने क्रिसमस को लेकर रांची पुलिस को अलर्ट किया है। रांची पुलिस को सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है। कहा है कि 24 दिसंबर की रात व 25 दिसंबर की सुबह में प्रमुख गिरजाघरों व उसके आसपास पुलिस सतर्कता बरतें। भीड़ वाली इन जगहों पर असामाजिक तत्व चर्च आने-जाने के दौरान रास्तों में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे सकते हैं। इनसे विधि व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसलिए पर्व को देखते हुए कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। विशेष शाखा की ओर से कहा गया है कि क्रिसमस की पूर्व संध्या और क्रिसमस के दिन सघन गश्ती की आवश्यकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *