जयपुर | कंवर नगर स्थित यूरो किड्स स्कूल में स्पोर्ट्स डे प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग और सीनियर वर्ग के सभी बच्चों ने क्विक बी, फंकी मंकी, बाल बैलेंस, माउथ बैलेंस आदि खेलों में हिस्सा लिया। प्रिंसिपल तमन्ना लोगानी व जूनियर वर्ग की प्रिंसिपल मीना ने सभी विजेताओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक देकर सम्मानित किया।


