स्पोर्ट्स पर्सन-दिव्यांग कैंडिडेट्स के लिए विशेष शिविर 15 से:पटवार भर्ती-395 कैंडिडेट्स का होगा डॉक्युमेंट्स वैरीफिकेशन,ओएल श्रेणी के दिव्‍यांग पात्र

राजस्‍थान में पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2025 में सफल रहे स्पोर्ट्स पर्सन एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए दस्‍तावेज सत्यापन के तहत 15 से 17 जनवरी तक होगा। इसके लिए विशेष शिविर का आयोजन अजमेर के टोडरमल मार्ग सीबीएसई के सामने स्थित कर बोर्ड कार्यालय में होगा। दिव्यांगजन पात्रता जांच में केवल मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर ओएल (वन लेग) (लोअर लिंब) की श्रेणी के दिव्यांग अभ्यर्थियों को ही पात्र माना जाएगा। प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 5 बजे तक दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थी उपस्थित हो सकेंगे।
राजस्व मंडल उप निबंधक (भू राजस्व) रविन्द्र कुमार ने बताया-इस कार्यक्रम के तहत गैर अनुसूचित क्षेत्र के 350 एवं अनुसूचित क्षेत्र के 45 सहित कुल 395 अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच का कार्य किया जाएगा। प्रत्येक तिथिवार उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों की रोल नंबर वार सूचना राजस्व मंडल की वेबसाइट landrevenue.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। बता दें कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर ने इस परीक्षा का आयोजन 17 अगस्त 2025 को किया था, और रिजल्ट 3 दिसंबर 2025 को घोषित किया गया था। पटवार प्रतियोगी परीक्षा-2025 के अस्थायी रूप से चयनित उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और पात्रता जांच 8 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक अजमेर के राजस्व अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान में हुई। इसमें 3705 पदों के लिए दोगुने यानी 7410 उम्मीदवारों को बुलाया। यहां देखें कब किसे आना है….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *