लुधियाना| स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया। इस बीच, किंडरगार्टन के सभी बच्चे सांता क्लॉज, परियों और हिरणों की पोशाक पहने हुए थे। इस बीच फन गेम्स, डांस-पार्टी और जिंगल बेल्स डांस जैसी विभिन्न गतिविधियां मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहीं। कार्निवल में सेल्फी कॉर्नर में सभी ने खूबसूरत तस्वीरें लीं। छोटे-छोटे बच्चों ने बढ़-चढ़कर क्रिसमस कार्निवल में हिस्सा लिया और इस कार्निवल में चार चांद लगा दिए। छोटे-छोटे बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का भी खूब आनंद लिया। विद्यालय की माननीय चेयरपर्सन मैडम अविनाश कौर वालिया ने भी अपने शुभ संदेश के माध्यम से सभी बच्चों, उनके अभिभावकों एवं समस्त स्टाफ को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही डायरेक्टर्ज मंदीप वालिया, कमलप्रीत कौर और प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा ने भी इस खूबसूरत गतिविधि में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए सभी बच्चों की सराहना की।


