अमृतसर सिटी| सरकारी हाई स्कूल कामलपुरा में 17 मई 2025 को स्मार्ट क्लास और खेल मैदान की बाउंड्री का उद्घाटन हुआ। इसी मौके पर यहां स्टेडियम बनाने की घोषणा भी की गई। यह काम पंजाब सरकार के पंजाब शिक्षा क्रांति अभियान के तहत हुआ। कार्यक्रम में पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल पहुंचे। उन्होंने स्कूल के हेडमास्टर उमेश गुप्ता और स्टाफ की सराहना की। कहा, स्कूल में नई तकनीक सेबच्चों को पढ़ाया जा रहा है। यह अभियान शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित हो रहा है। इससे स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं पूरी हो रही हैं। मंत्री धालीवाल ने होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार दिए। छात्रों को नगद पुरस्कार देने की घोषणा भी की। इस मौके पर सुखपाल सिंह धालीवाल, गुरदीप सिंह, करणबीर सिंह, कमल कुमार, कुलदीप कुमार, रमन शर्मा, गगनदीप कौर, रानी और अनमोल कौर मौजूद रहे।


