भीलवाड़ा | शहर की गांधी वाटिका में मुस्लिम रॉयल्स ग्रुप ने मुस्लिम किड्स टैलेंट हंट का आयोजन किया। ग्रुप के चीफ सदस्य रिजवान बागवान ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के 131 बच्चों को उनकी प्रतिभा के लिए हजरत अली रॉयल्स चैम्पियन अवॉर्ड से सम्मानित किया। शुरुआत तिलावत ए कुरान से हुई। चीफ सदस्य हाजी मोहसिन अली मंसूरी ने बताया कि मुख्य अतिथि डॉ. अखलाक उस्मानी, कारी सलीम अकबरी, डॉ. असलम मंसूरी, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी मोहम्मद शाहिद शेख, डॉ. इरफान खान, डॉ. नसीम जहां, पूर्व प्रिंसिपल मोहम्मद फारूक डायर, अंजुमन स्कूल के प्रिंसिपल नूर इलाही पठान, समीउल रहमान और इमरान अंसारी मौजूद रहे। चीफ सदस्य उमर नागौरी ने बताया कि बच्चों ने साइंस मॉडल, आर्ट, क्राफ्ट, स्पीच और निबंध लेखन के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शाहरुख पठान ने बताया कि हाजी मुजीबुर्रहमान डायर ने बच्चों की प्रतिभा का परिचय अतिथियों से कराया। ग्रुप के हमीद रंगरेज ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को ऐसे कार्यक्रमों की सख्त जरूरत है। भविष्य में भी मुस्लिम रॉयल्स ग्रुप इसी तरह के आयोजन करता रहेगा। ग्रुप के चेयरमैन शहाबुद्दीन शेख ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मुस्लिम समाज के बच्चों को मंच देना, उनका आत्मविश्वास बढ़ाना और शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। मंच संचालन मोहम्मद अली मंसूरी ने किया। कार्यक्रम में मुस्लिम रॉयल्स ग्रुप के शहाबुद्दीन शेख, हमीद रंगरेज, हाजी मोहसिन मंसूरी, रिजवान बागवान, हाजी मुजीबुर्रहमान डायर, मोहम्मद अली मंसूरी, उमर नागौरी, सैय्यद कंवर अली, हाजी उमर डायर, हाजी निजामुद्दीन शेख, अतीक शेख, आसिफ मेवाफरोश, जावेद काजी, यासीन घोसी, फरमान बैग, शाहरुख पठान, हाजी अकरम छिपा, हाजी रजा छिपा, अजहरुद्दीन शेख, मोहम्मद शाहिद देशवाली, अली शेख, जफर टांक, नफीस मुल्तानी, हाजी असलम सिलावट, वसीम अंसारी, शाकिर अंसारी, मुश्ताक अहमद छिपा, खुशीद अंसारी, रफीक पठान, कय्यूम सक्का, मोहम्मद शाहिद फौजदार मौजूद रहे। शाहिद देशवाली, अजहरुद्दीन शेख, आसिफ मेवाफरोश और यासीन घोसी ने आभार व्यक्त किया।


