स्लीमनाबाद में कार-बाइक की टक्कर, दो की मौत:दोनों युवक काम से लौट रहे थे घर; चालक कार छोड़कर फरार

कटनी राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर शनिवार देर रात स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। यादव ढाबा के समीप एक बेकाबू कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवकों की पहचान ग्राम मटवारा निवासी अजय यादव (40 वर्ष), पिता बलराम यादव और शुभम यादव (29 वर्ष), पिता ईश्वरी प्रसाद यादव के रूप में हुई है। दोनों मजदूरी का कार्य करते थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार को ये दोनों सिहोरा में काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। स्लीमनाबाद स्थित यादव ढाबा के पास पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस ने जब्त कर लिया है, हालांकि कार चालक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहा। दुर्घटना की अन्य तस्वीरें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *