स्वच्छता को जीवन में अपनाएं: चौधरी

भास्कर न्यूज | बालोद नववर्ष पर भुवनेश्वरी बाई के निर्देशन में मानव सेवा दल ने शहर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छता अभियान जय स्तंभ चौक, घड़ी चौक एवं बालोद नगर के प्रमुख मार्गों में चलाया गया। स्वच्छता कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के जयकारों के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत मानव सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने किया। इसके बाद संत-महात्मा, मुख्य अतिथि, मानव सेवा दल के स्वयंसेवक, मानव उत्थान सेवा समिति के कार्यकर्ता एवं यूथ विंग के सदस्यों ने मिलकर नगर के विभिन्न क्षेत्रों में सफाई की। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी ने कहा कि स्वच्छता को हमें अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। जब हमारा वातावरण स्वच्छ रहेगा, तभी हम स्वस्थ रह सकेंगे। महात्मा निहालानंद ने कहा कि बाहरी स्वच्छता के साथ-साथ मन की स्वच्छता भी उतनी ही आवश्यक है। स्वच्छ मन में ही ईश्वर का वास होता है। सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता रखें मानव सेवा दल के उपजिला प्रमुख नेतराम पटेल ने कहा कि नववर्ष पर पिकनिक के दौरान कई लोग सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी फैला देते हैं, जिससे सुंदर और स्वच्छ स्थल दूषित हो जाते हैं। इसी उद्देश्य से संस्था द्वारा स्वच्छता का संदेश देते हुए स्वच्छ भारत मिशन में भी निरंतर सहयोग किया जा रहा है। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी अध्यक्ष तोमन साहू, कमल पम्पालिया, महात्मा निहालानंद, जीडी कोठवारे, शिवकुमार चौरके, लच्छु देशमुख, लोकचंद पटेल, श्यामलाल निषाद, खुबलाल भट्ट, अश्वनी कुमार सिन्हा, हरिवंश देशमुख, रीपा पटेल उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *